रामपुर, अक्टूबर 28 -- Rampur News: रामपुर। करवा चौथ के त्योहार को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पर्व की तैयारियों में जुटी सुहागिन महिलाओं ने साड़ी, सूट, आभूषण, चूड़ियां, मेकअप के सामान और पूजन सामग्री की खरीदारी की। बाजारों में महिलाओं की चहल-पहल बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे हैं। कपड़ों और कॉस्मेटिक की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ नजर आ रही है। करवा चौथ को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। महिलाएं अपनी पसंद के परिधान और श्रृंगार का सामान खरीदने में जुटी हैं। बाजारों में रंग-बिरंगी चूड़ियों, आकर्षक साड़ियों और डिजाइनर सूट की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। यह भी पढ़ें- Amroha News: जिले भर में उत्साह के साथ कल मनाया जाएगा करवा चौथ का पर्व वहीं, मेहंदी लगवाने के लिए भी महिलाओं में उत्सुकता देखी जा रही है। पर्व को ...