Rampur News: करंट से झुलसे मासूम के इलाज को डीएम ने दिए एक लाख
रामपुर, सितम्बर 9 -- Rampur News: रामपुर। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर जिंदगी और मौत से जूझ रहे मासूम के इलाज के लिए जिला प्रशासन ने मदद को हाथ आगे बढ़ाए हैं। जनता दर्शन में आर्थिक तंगी की लाचारी लेकर पहुंचे पिता की व्यथा पर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एक लाख रुपये की मदद की है। तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम नईमगंज निवासी मुकेश कुमार विगत दिनों कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन में पहुंचे थे। उन्होंने जिलाधिकारी के समक्ष नम आंखों से अपनी व्यथा बयां करते हुए बताया कि उनका पुत्र दक्ष 11 हजार केवी विद्युत लाइन के संपर्क में आने से बुरी तरह झुलस गया है। हादसे के बाद उसे गंभीर हालत में बरेली स्थित एहसान हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका सघन उपचार चल रहा है। परिवार की कमजोर माली हालत का हवाला देते हुए उन्होंने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.