Rampur News: करंट लगने से मजदूर की मौत
रामपुर, नवम्बर 22 -- Rampur News: शाहबाद गेट के पास शनिवार शाम मजदूरी करते समय करंट लगने से 35 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। साथी मजदूर उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी, सात साल का बेटा और चार महीने की बेटी छोड़ गया है। मृतक की पहचान संजीव निवासी धनोरी, थाना स्वार के रूप में हुई है। उसके साथ मजदूरी करने वाले नागेंद्र निवासी पटवाई ने बताया कि शनिवार सुबह करीब आठ बजे वह ज्वालानगर स्थित श्रीराम चौक से संजीव को मजदूरी के लिए लेकर आया था। दोनों शाहबाद गेट के पास काम कर रहे थे। शाम करीब 4:30 बजे संजीव बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट से वह गंभीर रूप से झुलस गया। नागेंद्र उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया। संजीव की मौत से पत्नी बबली, सात वर्षीय बेटे आशीष और चार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.