Rampur News: करंट की चपेट में आकर अखबार वितरक की पत्नी की मौत
रामपुर, सितम्बर 27 -- Rampur News: रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अजीतपुर की न्यू बस्ती में रविवार सुबह बारिश के बाद घर के आंगन में जमा पानी निकालते समय करंट की चपेट में आने से अखबार वितरक की पत्नी की मौत हो गई। उनकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ताहिर अली अखबार वितरण का काम करते हैं। उनका बेटा शाहनवाज भी अखबार बांटता है। परिजनों के मुताबिक रविवार सुबह ताहिर अली की पत्नी शबीना ने रोज की तरह पति और बेटे के लिए चाय बनाई। दोनों को चाय देने के बाद वह घर के आंगन में जमा बारिश का पानी निकालने लगीं। शबीना झाड़ू से पानी निकाल रही थीं, तभी उनका हाथ बिजली के तार से छू गया। करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ीं। घर में मौजूद पति ताहिर अली, बेटे शाहनवाज और दामाद ने उन्हें संभाला और तत्काल डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.