Rampur News: कपड़े सुखाने के दौरान करंट से झुलसी महिला की मौत
रामपुर, जुलाई 10 -- Rampur News: मिलक। कपड़े सुखाने के दौरान तार में उतरे करंट से झुलसी महिला की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकोंदा निवासी 50 वर्षीय ओमवती अपने घर पर कपड़े सुखाने वाले तार पर कपड़े डाल रही थी। बरसात के कारण तार में करंट आने से वह बुरी तरह झुलस गई और बेहोश होकर गिर पड़ी। आनन-फानन में परिजन महिला को लेकर नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। कोतवाल मनीराम सिंह ने बताया कि महिला की मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस ने मृतका का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.