रामपुर, नवम्बर 1 -- Rampur News: ग्राम पंचायत ककरोआ में भगवान महर्षि वाल्मीकि के जन्मोत्सव के अवसर पर रविवार को भव्य शोभायात्रा धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ निकाली गई। हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष दिलीप वाल्मीकन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नगर विधायक आकाश सक्सेना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शोभायात्रा में ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजे की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। आकर्षक झांकियां यात्रा का मुख्य आकर्षण रहीं। इनमें महर्षि वाल्मीकि द्वारा लव-कुश को शिक्षा देने, भगवान शिव-माता पार्वती और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की झांकियां शामिल रहीं। गांव में भ्रमण के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: ढकिया में धूमधाम से निकली महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा पूरा गांव भक्त...