Rampur News: औपचारिकता नहीं, शिकायतों का स्थायी निस्तारण करें:डीएम
रामपुर, जुलाई 6 -- Rampur News: रामपुर। यूपी टीईटी के चलते शनिवार को रद हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का सोमवार को जिले की सभी तहसीलों में आयोजन किया गया। इस दौरान सभी छह तहसीलों में 108 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 22 का निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि शिकायतों के निस्तारण में औपचारिकता नहीं बरती जाए, बल्कि स्थायी समाधान किया जाए। तहसील सदर में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने जनशिकायतें सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 32 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 07 का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। प्राप्त शिकायतें मुख्यत: राजस्व, पुलिस, विद्युत, खण्ड विकास, अवैध कब्जा, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, नगर पालिका एवं आवास आदि से संबंधित थीं। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.