Rampur News: ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, चार ट्रेलर सीज
रामपुर, जुलाई 9 -- Rampur News: जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर जनपद में ओवरलोड वाहनों एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। बुधवार सुबह लगभग 3:00 बजे यात्रीकर/मालकर अधिकारी होरी लाल वर्मा द्वारा बिलासपुर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें चार ट्रेलर सीज किए गए। चेकिंग के दौरान चार ट्रेलर ट्रकों में निर्धारित क्षमता से अधिक रेता (बालू) लदा हुआ पाया गया। सभी वाहनों को तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना बिलासपुर में सीज कराया गया। इन चारों वाहनों से लगभग पांच लाख रुपये का प्रशमन शुल्क प्राप्त होने का अनुमान है। इसके साथ ही जनपद में संचालित मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के अंतर्गत स्कूली वाहनों की भी व्यापक जांच की गई। यह भी पढ़ें- मिशन सेफ फ्यूचर के तहत 28 स्कूल वाहन जांचे, 19 के चालान, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.