Rampur News: एसपी कार्यालय के हेड कांस्टेबल ने पंखे से लटककर दी जान
रामपुर, अगस्त 27 -- Rampur News: रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की गंगापुर आवास विकास कॉलोनी में बृहस्पतिवार देर शाम एसपी कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल अरुण कुमार शुक्ला (40) ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। हेड कांस्टेबल की मौत की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि हेड कांस्टेबल का पत्नी से विवाद चल रहा था और मामला तलाक की प्रक्रिया तक पहुंच चुका था। हालांकि, आत्महत्या की वास्तविक वजह की पुलिस जांच कर रही है। शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी अरुण कुमार शुक्ला साल 2005 में पुलिस विभाग में बदायूं से भर्ती हुए थे। वह इन दिनों रामपुर में तैनात चल रहे थे। अरूण कुमार शुक्ला सिविल लाइंस क्षेत्र की गंगापुर आवास विकास कॉलोनी में एक किराये के मकान में दूसरी मंजिल पर रह रहे थे। वह वर्तमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.