रामपुर, जुलाई 13 -- Rampur News: रामपुर। सावन माह में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना और अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह द्वारा कांवड़ मार्ग एवं डायवर्जन व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने थाना शहजादनगर और थाना मिलक क्षेत्रान्तर्गत कोसी पुल, धमोरा व राठौड़ा में कांवड़ मार्ग एवं प्रस्तावित यातायात डायवर्जन व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन, संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस पिकेट, प्रकाश व्यवस्था और आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी यातायात राजवीर सिंह परिहार मौजूद रहे । यह भी पढ़ें- Lakhimpur ...