रामपुर, जुलाई 28 -- Rampur News: टांडा। तहसील क्षेत्र के गांव शहपुरा की निवासी गर्भवती महिला ने रास्ते में ही एंबुलेंस में ही एक सुंदर शिशु को जन्म दिया है। एक सौ दो एंबुलेंस कर्मियों की सूझबूझ से सुरक्षित प्रसव होने पर आभार जताया गया वहीं जच्चा ओर बच्चा को सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सक ने दोनों को स्वस्थ बताया है। वहीं महिला के परिजनों में खुशी का माहौल है। तहसील क्षेत्र के गांव शहपुरा निवासी परवीन गर्भवती थी। रविवार की रात में उसे प्रसव पीड़ा हुईं तो गर्भवती महिला के परिजनों द्वारा एंबुलेंस को फोन करके बुलाया गया था। एंबुलेंस एक सौ दो के गांव पहुंची। उसके बाद वहां से गर्भवती महिला को लेकर एंबुलेंस सीएचसी लाया जा रहा था। कि अस्पताल आते समय रास्ते में गांव चदुपुरी में ही गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा का तेज दर्द शुरू हुआ और प्रसव की स्थिति...