Rampur News: एमएचएम क्लब का गठन, छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
रामपुर, जुलाई 11 -- Rampur News: बिलासपुर। गांव अलीपुर ठेका स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में मीना मंच कार्यक्रम के अंतर्गत मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन क्लब का गठन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों में मासिक धर्म से संबंधित वैज्ञानिक जानकारी का प्रसार करना तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। प्रधानाध्यापक नितिन राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महिला शिक्षिकाओं अंशु और राजकौर ने छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं हार्मोनल परिवर्तनों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मासिक धर्म एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है और इसे लेकर किसी प्रकार की झिझक या भ्रांति नहीं होनी चाहिए। छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित पोषण, सेनेटरी पैड के सुरक्षित उपयोग एवं निस्तारण तथा नियमित स्वास्थ्य देखभाल के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.