Rampur News: एबीवीपी की संगोष्ठी में गूंजा राष्ट्रीय एकता का संदेश
रामपुर, नवम्बर 1 -- Rampur News: रामपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की शाहाबाद नगर इकाई की ओर से राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने देश की स्वतंत्रता और रियासतों के एकीकरण में सरदार पटेल के योगदान को याद किया। नगर अध्यक्ष शिवम चौहान ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। वहीं नगर मंत्री वरुण बरनवाल ने कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए युवाओं को सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए। यह भी पढ़ें- Kanpur News: सरदार पटेल की जयंती पर ली राष्ट्रीय एकता की शपथ कार्यक्रम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.