Rampur News: एफएमजीई परीक्षा पास कर हुदा इकबाल ने बढ़ाया रामपुर का मान
रामपुर, नवम्बर 11 -- Rampur News: शिव विहार कॉलोनी निवासी हुदा इकबाल ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) उत्तीर्ण कर परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। विदेश से मेडिकल शिक्षा प्राप्त करने के बाद परीक्षा में सफलता हासिल करने पर परिवार में खुशी का माहौल है। हुदा इकबाल इकबाल अहमद अंसारी, पूर्व पीसीएस अधिकारी और शहाना परवीन की पुत्री हैं। हुदा की इस सफलता पर रिश्तेदारों, परिचितों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह भी पढ़ें- भारत में डॉक्टरी का लाइसेंस पाने की परीक्षा एफएमजीई का रिजल्ट जारी, 77 फीसदी MBBS फेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.