रामपुर, अगस्त 11 -- Rampur News: शाहबाद कोतवाली के सुहावा गांव में रविवार रात अज्ञात चोरों ने पांच घरों को निशाना बनाकर नकब लगाने का प्रयास किया। एक घर में चोर वारदात को अंजाम देने में सफल रहे, जबकि अन्य घरों में चोरी का प्रयास विफल रहा। चोर बाबूराम के घर से 1.30 लाख रुपये की नकदी और लाखों रुपये कीमत के सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। गांव निवासी बाबूराम के मुताबिक, रात में चोरों ने घर के पीछे जंगल की ओर से दीवार में नकब लगाया और अंदर दाखिल हो गए। चोर घर में रखा संदूक उठाकर जंगल की ओर ले गए। संदूक में 1.30 लाख रुपये की नकदी के अलावा उनके तीन बेटों की पत्नियों के सोने के आभूषण रखे थे। चोरों ने संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी और आभूषण निकाल लिए और खाली संदूक जंगल में फेंक दिया। वहीं, इसी गांव में चोरो...