रामपुर, अक्टूबर 13 -- Rampur News: रामपुर। मिशन शक्ति फेज 6 के तहत नगर क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा को एक दिन दिन के लिए वार्डन की कमान संभालने का मौका मिला। आख्या ने विद्यालय की व्यवस्थाओं व शैक्षिणिक गतिविधियों को समझा तथा नेतृत्व की जिम्मेदारियों का अनुभव प्राप्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित माहौल व सम्मान देना रहा। विद्यालय की वार्डन सुमति चौहान ने आख्या को यह जिम्मेदारी सौंपी। आख्या ने स्कूल की साफ सफाई, रजिस्टर का रखरखाव, क्लास संचालन, जैसी सभी गतिविधियों को संभाला। आख्या ने छात्राओं और शिक्षिकाओं की समस्याओं को सुना और विद्यालय के लिए महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए। यह भी पढ़ें- Meerut News: कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने संभाली प्रशासनिक व पुलिस की कमान इस अवसर पर...