Rampur News: एक दिन के अवकाश के बाद सोमवार को खुला जिला अस्पताल, मरीजों की रही भीड़
रामपुर, अगस्त 3 -- Rampur News: एक दिन के साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार की सुबह जैसे ही जिला अस्पताल का गेट खुला, मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टरों के कक्ष और दवा वितरण केंद्रों के बाहर मरीजों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। घंटों इंतजार के बाद मरीजों को परामर्श और दवाएं मिल सकीं। सुबह 8 बजे अस्पताल खुलते ही पंजीकरण काउंटर पर मरीजों और उनके परिजनों की कतार लगनी शुरू हो गई थी। कतार में आगे खड़े होने को लेकर कुछ जगह मरीजों के बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली, जिसे मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने शांत कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.