रामपुर, सितम्बर 7 -- Rampur News: एक दिन के साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल खुलते ही मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह आठ बजे से ही पर्चा काउंटर पर मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टरों के कक्ष के बाहर और दवा काउंटर तक अफरातफरी का माहौल देखने को मिला। मुख्य रूप से मौसम में आ रहे बदलाव के कारण मौसमी बीमारी, बुखार, त्वचा और पेट रोग से पीड़ित मरीज सर्वाधिक संख्या में पहुंचे। ओपीडी में अचानक बढ़े भीड़ के दबाव को संभालने के लिए अस्पताल प्रशासन को सुरक्षा गार्डों की मदद लेनी पड़ी। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों ने मरीजों की गहन जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं और बचाव संबंधी सलाह दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...