रामपुर, जुलाई 7 -- Rampur News: रामपुर। आगामी 43वीं अंतर्जनपदीय पुलिस बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने शहीद-ए-आज़म स्पोट्र्स स्टेडियम, बमनपुरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों एवं अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था, बैडमिंटन एवं टबल टेनिस कोर्ट की तैयारियों, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, पार्किंग तथा सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं आयोजन समिति को निर्देश दिए कि प्रतियोगिता के आयोजन में किसी प्रकार की कमी न रहे और सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी कर ली जाएं। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रतियोगिता में प्रतिभागियों और दर्शकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता ह...