रामपुर, अक्टूबर 11 -- Rampur News: एंबुलेंस का व्यवसाय दिन व दिन बढ़ रहा है। लोग निजी कारों को एंबुलेंस बनाकर चला रहे हैं। अस्पतालों के बाहर खड़ी कर देते हैं। शिकायतें मिली हैं, कुछ लोग एंबुलेंस की आड़ में गलत काम भी करते हैं। इसलिए प्रदेश स्तर पर अभियान चलाकर एंबुलेंस के खिलाफ कार्रवाई करने को निर्देश दिये गये हैं। बिना पंजीकरण और मानकों को पूरा किये कोई भी एंबुलेंस नहीं चलने दी जाएगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है, रामपुर में करीब दो सौ से अधिक अधिक एंबुलेंस चल रही हैं। ईको, पुरानी वैन गाड़ियों को लोगों ने एंबुलेंस बना दिया। 10 हजार रुपये खर्च करके एंबुलेंस संबंधी सुविधाएं दे दी गईं। लाल-नीली बत्ती लगाकर दौड़ाने लगे। यह बेधड़क होकर चलते हैं। इसी क्रम में बीते दिनों पीटीओ होरीलाल वर्मा ने तीन एंबुलेंस पर कार्यवाही भी की थी। हालाकिं,अब जांच मे...