रामपुर, नवम्बर 11 -- Rampur News: कारोबार में नुकसान बताकर रिश्तेदार से लाखों रुपये उधार लेने के बाद रकम वापस मांगने पर मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कंचन देवी विदा निवासी पुलकित अग्रवाल ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि आरोपी प्रभाकर रस्तोगी और विपिन रस्तोगी पिता-पुत्र हैं। दोनों गोल्ड और सोने के आभूषण बनाने व बेचने का काम करते हैं। आरोप है कि दोनों ने कारोबार में नुकसान बताकर उनसे छह लाख रुपये और उनके भाई निखिल अग्रवाल से 4.43 लाख रुपये उधार लिए थे। काफी समय बीतने के बाद जब दोनों ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगे। आरोप है कि दबाव बनाने पर चार चेक दिए गए, लेकिन भुगतान होने से पहले...