Rampur News: उधारी के रुपयों को लेकर युवक से मारपीट, तीन पर मुकदमा
रामपुर, जुलाई 7 -- Rampur News: बिलासपुर। रुपयों के लेनदेन के विवाद में एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद और एक अज्ञात समेत तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के गांव पिपलसाना निवासी नरेंद्र सिंह ने कोतवाली में पुलिस को तहरीर सौंपी। उसने बताया कि सोमवार दोपहर वह अपने घर से बेगमाबाद जा रहा था। आरोप है कि स्वालेपुर की पुलिया पर पहले से मौजूद वेदपुर निवासी जगराज सिंह, सनी सिंह तथा एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे रोक लिया। तीनों आरोपियों ने पुराने रुपयों के लेनदेन को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई तथा आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मारपीट के दौरान उसके गंभीर चोटें आईं हैं। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि ने पीड़ित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.