रामपुर, अक्टूबर 4 -- Rampur News: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ग्राम मडैयान शादी के सामने कच्ची पटरी पर तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार तीन बच्चे घायल हो गए, जबकि चालक हरिओम के हाथ और दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं।

घायलों की हालत घायल बच्चों में यश की हालत गंभीर होने पर उसे मुरादाबाद के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रायपुर निवासी हरिओम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 सितंबर की सुबह करीब 7:30 बजे वह अपने ई-रिक्शा से तीन बच्चों अंश, यश और राघव को लेकर कृष्णा विहार स्थित किड्स गार्डन स्कूल जा रहा था।

कार चालक की लापरवाही मडैयान शादी के सामने रामपुर की ओर से आई कार संख्या यूपी-22 एजे-7524 के चालक ने कथित तौर पर तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरद...