Rampur News: ईओ से मिला प्रतिनिधिमंडल, वेतन वृद्धि पर बनी सहमति
रामपुर, जुलाई 22 -- Rampur News: स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी से मुलाकात की। इस दौरान नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। वार्ता के दौरान अधिशासी अधिकारी ने कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाया। संघ के नेताओं के अनुसार वार्ता में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों का वेतन अगस्त माह से बढ़ाने पर सहमति बनी है। साथ ही 3 महीने के बकाय एरियर का भुगतान भी जल्द किया जाएगा। संविदा सफाई कर्मचारियों के बकाया एरियर का भी जल्द निस्तारण किया जाएगा। यूनियन के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि यदि तय सीमा के भीतर इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो संगठन नगर पालिका कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने को विवश होगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.