Rampur News: इनवर्टर ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत
रामपुर, जुलाई 16 -- Rampur News: बुधवार शाम नगर के मोहल्ला जोशियान निवासी करीब 25 वर्षीय विकास जोशी पुत्र राजपाल जोशी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई, जब घर में बिजली की समस्या आने पर वह इनवर्टर की मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन और आसपास के लोग तत्काल उसे उपचार के लिए मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां, जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद बड़ी संख्या में रिश्तेदार और स्थानीय लोग शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए उसके घर पहुंच रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.