रामपुर, जुलाई 7 -- Rampur News: ​रामपुर। रोटरी क्लब प्रांगण में इनरव्हील क्लब के वर्ष 2026-27 की नवनिर्वाचित टीम का कार्यभार ग्रहण समारोह सोमवार को गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष प्रीती कपूर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष हर्षिता पुठिया को कॉलर पहनाकर सम्मानित किया और विधिवत कार्यभार सौंपा। इसके साथ ही चिकित्सक दिवस के उपलक्ष्य में क्लब द्वारा नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले डॉक्टरों में डॉ. विनय लक्ष्मी, डॉ. पल्लव सिंहल, डॉ. वन्दना सिंहल, डॉ. रजत प्रकाश, डॉ. विजेता और मुरादाबाद से आई डॉ. प्रियल गुप्ता शामिल रहीं। पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देते हुए सभी चिकित्सकों को एक-एक पौधा और प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: महिलाओं ने डायलिसिस सेंटर पहुंच म...