Rampur News: इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट करने में आरोपी गिरफ्तार
रामपुर, अगस्त 13 -- Rampur News: थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की एआई से तैयार की गई आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने के मामले में पटवाई पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मथुरापुर गांव निवासी शक्ति कपूर ने मंगलवार रात करीब नौ बजे दलित समाज के लोगों के साथ पटवाई थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि चंदनपुर गांव निवासी मुकेश ने इंस्टाग्राम पर एआई के माध्यम से डॉ. भीमराव आंबेडकर की अमर्यादित तस्वीर तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल की। शिकायत में कहा गया कि तस्वीर में डॉ. आंबेडकर को आरोपी के पैरों में पैर छूते हुए दिखाया गया है। शिकायतकर्ताओं ने इसे महापुरुष का अपमान बताते हुए कहा कि इस तरह की आपत्तिजनक सामग्री से सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है और समा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.