Rampur News: इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
रामपुर, नवम्बर 22 -- Rampur News: टांडा के एक मोहल्ला निवासी युवती ने मोहल्ला टंडोला निवासी युवक पर उसका पीछा करने और अश्लील टिप्पणी करने तथा सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी मुस्तकीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर निवासी पीड़िता के अनुसार, आरोपी काफी समय से उसका पीछा कर अश्लील टिप्पणियां करता चला आ रहा है। आरोप है कि सात अक्टूबर को शाम करीब चार बजे आरोपी ने उसके भाई की इंस्टाग्राम आईडी पर अपनी आईडी से युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी, और उसके बारे में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। उसके भाई के विरोध करने पर आरोपी ने उसे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी फोन कर और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.