रामपुर, नवम्बर 1 -- इंद्रधनुष थीम पर रंगारंग प्रस्तुतियां Rampur News: द रेडिएंस स्कूल में वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष उत्सव की थीम इंद्रधनुष रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर विधायक आकाश सक्सेना ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने वंदना प्रस्तुत कर समारोह का आगाज किया। वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने इंद्रधनुष के सात रंगों के माध्यम से कला, संस्कृति, इतिहास, विज्ञान और देशभक्ति की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। विकसित भारत, गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित द्रोणाचार्य-एकलव्य प्रसंग, सौरमंडल, पर्यावरण संरक्षण, अकबर-बीरबल, कलारीपट्टू और वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं सूफी नृत्य के माध्यम से कार्यक्रम का शांतिपूर्ण और आध्यात्मि...