Rampur News: आसमान से बरसी आग, लोग हाल-बेहाल बिजली कटौती ने रुलाया
रामपुर, जुलाई 4 -- Rampur News: क्षेत्र में गर्मी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। आसमान से बरस रही आग और भीषण लू के कारण आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने से लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। इस जानलेवा गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती ने कोढ़ में खाज का काम किया है, जिससे जनता का पूरी तरह से त्रस्त है। शनिवार की सुबह जनपद में अधिकतम पारा 44 डिग्री और न्यून्तम पारा 36 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: तापमान गिरा, लेकिन उमस भरी गर्मी से नहीं मिली राहत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.