Rampur News: आसमान में छाए बादलों के बीच उमस का सितम: बेहाल हुए लोग, अघोषित बिजली कटौती ने बढ़ाईं मुश्किलें
रामपुर, अगस्त 5 -- Rampur News: जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बुधवार की सुबह से ही आसमान में काले-घने बादल छाए रहने के बावजूद बारिश न होने से उमस ने विकराल रूप ले लिया है। इस भीषण उमस के चलते हवा में नमी का स्तर बढ़ गया है, जिससे लोग पसीने से तर-बतर हो रहे हैं और दिनभर बेहाल नजर आए। मौसम के इस रुख के बीच शहर से लेकर देहात तक जारी अघोषित बिजली कटौती ने लोगो की हाल बेहाल कर दिया है। घंटों हो रही ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों में पंखे और कूलर भी उमस के आगे बेअसर साबित हो रहे हैं, जबकि बिजली न रहने से इनवर्टर भी जवाब दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.