Rampur News: आरपीआई(आठवले) ने धूमधाम से मनाया 69वां स्थापना दिवस, केक काटकर बांटी खुशियां
रामपुर, अक्टूबर 4 -- Rampur News: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) का 69वां स्थापना दिवस आसरा कॉलोनी स्थित महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष के आवास पर बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पार्टी के जिला अध्यक्ष जुबेर अहमद ने कहा कि आरपीआई(अ) हमेशा से शोषितों, वंचितों और अल्पसंख्यकों के हक की आवाज उठाती रही है और आगे भी समाज के हर वर्ग के हित में संघर्ष करती रहेगी। इस अवसर पर समारोह में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो. आलिम, मुन्ने खान, मतलूब, मोबिन अंसारी, सन्नो बेगम, राजू भाई, गुड्डू खान और मो. फैज समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.