Rampur News: आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध कटान, तीन पर मुकदमा दर्ज
रामपुर, अक्टूबर 23 -- Rampur News: बिलासपुर। आरक्षित डंडिया वन क्षेत्र में पेड़ों के अवैध कटान के मामले में वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। डंडिया वन क्षेत्र के रवाना बीट प्रभारी जमील अहमद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसमें उन्होंने बताया कि गुरुवार की शाम वह आरक्षित वन क्षेत्र के कंपार्टमेंट संख्या एस-5 में भ्रमणशील थे। इसी दौरान उन्हें आरा चलने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचकर देखा तो तीन लोग पेड़ों की कटाई कर रहे थे। आरोप है कि उन्होंने शीशम समेत अन्य प्रजातियों के पेड़ काटकर लकड़ी के टुकड़े कर दिए थे। मौके की जांच के दौरान लकड़ी के टुकड़े भी बरामद हुए। सूचना मिलने पर वहां अन्य वन कर्मी भी पहुंच गए। आरोपियों से पूछताछ के बाद प्रतिबंधित लकड़ी जब्त कर ली गई। साथ ही तीनों आरोपी मौका देखकर वहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.