Rampur News: आदर्श रामलीला मैदान में आज सजेगा बाबा श्याम का दरबार
रामपुर, सितम्बर 29 -- Rampur News: युवा कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में बाबा श्याम का 12वां श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव आज शाम 7:30 बजे से ज्वाला नगर स्थित आदर्श रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में दिल्ली से प्रिया प्राची ठाकुर, प्रयागराज से बुलबुल अग्रवाल और वृंदावन से किशोरी जी महाराज भजनों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में सूरजगढ़ दरबार के विनोद इंदौरिया द्वारा मोरछड़ी से झाड़ा सेवा दी जाएगी। इस दौरान बाबा श्याम का अलौकिक शृंगार, छप्पन भोग और अखंड ज्योत विशेष आकर्षण रहेंगे। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.