Rampur News: आत्महत्या के लिए उकसाने और साक्ष्य मिटाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
रामपुर, अगस्त 18 -- Rampur News: बिलासपुर। महिला को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने और साजिश रचकर साक्ष्य मिटाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी शिवम सैनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतका के भाई चन्द्रपाल निवासी गांव बराबाला उत्तराखंड ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी शिवम सैनी और सुनीता निवासी ग्राम चन्द्रपुर कलां थाना सैफनी ने 5 अगस्त को उसकी बहन के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने की साजिश रची और मृतका के भाई को फोन कर बीमारी का झूठा बहाना बनाया। पुलिस ने शुरुआत में हत्या और साजिश के तहत मुकदमा दर्ज किया। विवेचना और साक्ष्य संकलन के दौरान मामले में नया मोड़ आया। पुलिस ने हत्या की धारा को हटाकर दर्ज मुकदमें में आत्महत्या के लिए उकसाना और साक्ष्य मिटाना की वृद्धि की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.