Rampur News: आज से शुरू होगा चतुर्थ श्रीराम कथा महोत्सव, निकलेगी कलश यात्रा
रामपुर, नवम्बर 15 -- Rampur News: एकता विहार कॉलोनी, सिविल लाइंस में चतुर्थ श्रीराम कथा महोत्सव का शुभारंभ आज कलश यात्रा के साथ होगा। कथा स्थल से सुबह 10 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। महोत्सव 22 नवंबर तक चलेगा। इसमें कथा व्यास पूज्य संत अवधेश द्विवेदी जी महाराज प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे। महोत्सव के समापन दिवस 22 नवंबर को सुबह 10 बजे यज्ञ का आयोजन होगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे से महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजक श्रीराम कथा प्रसार समिति एवं समस्त राम भक्तों ने धर्मप्रेमी लोगों से सपरिवार पहुंचकर कथा श्रवण करने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। कथा का आयोजन होली चौक के पास एकता विहार कॉलोनी, सिविल लाइंस में होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.