रामपुर, अक्टूबर 7 -- Rampur News: विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शहर में पुलिस लाइन से गांधी समाधि स्थल तक साइकिल एवं बाइक रैली निकाली जाएगी। वहीं, जिले की सभी तहसीलों से पैदल, साइकिल और बाइक रैलियां मुख्य चौराहे पर पहुंचेंगी। ग्राम पंचायतों में भी सेवा कलश यात्राएं निकाली जाएंगी। गांधी समाधि स्थल पर सेवा कलश की स्थापना के साथ बड़ी एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा। इसके बाद विकसित भारत-2047 का सामूहिक संकल्प दिलाया जाएगा। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिए एसडीएम, बीडीओ, जिला युवा एवं प्रादेशिक दल कल्याण अधिकारी तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- Saraikela News: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सरायकेला में निकली भव्य सेवा ज्...