रामपुर, सितम्बर 22 -- Rampur News: अनुरक्षण माह अभियान के तहत आज 33/11 केवी उपकेंद्र सिविल लाइन से निर्गत 11 केवी टाउन फीडर पर आवश्यक रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इस दौरान बिजली की लाइनों के समीप आ रही पेड़ों की टहनियों की कटाई-छंटाई की जाएगी। इसके साथ ही लाइन पर लगे अंडरसाइज जम्फर और डैमेज इंसुलेटरों को बदलने का मरम्मत कार्य भी प्रस्तावित है। सुचारू एवं सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 11 केवी टाउन फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक बंद रहेगी। विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से मुख्य रूप से फैजुल्ला नगर, मोदी सोसाइटी, बरेली रोड एवं आसपास के प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विभागीय अधिकारियों ने संबंधित उपभोक्ताओं से समय रहते आवश्यक कार्य निपटाने की अपील की है।

ह...