Rampur News: आज चार घंटे बाधित रहेगी नवाब गेट उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति
रामपुर, अक्टूबर 4 -- Rampur News: नवाब गेट स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को आज बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। उपकेंद्र की 33 केवी लाइन के आवश्यक रखरखाव, पेड़ों की टहनियों की छंटाई और अंडरसाइज जंपरों को दुरुस्त करने का कार्य के चलते आज सुबह 10:00 बजे से दोपहर दो बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। बिजली कटौती से मुख्य रूप से राजद्वारा, मिस्टन गंज, मोहल्ला खौड़, सैनी नगर, गांधी समाधि क्षेत्र और मस्जिद पीलू क्षेत्र सहित आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे। कार्य पूरा होते ही आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: तीन से 6 घंटे आज बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.