रामपुर, नवम्बर 21 -- Rampur News: सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां को गवाह को धमकाने के मामले में एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट ने तलब किया है। इस मुकदमे में उनके बयान दर्ज होने हैं। अदालत ने इसके लिए 23 नवंबर की तारीख तय की है। आजम खां के खिलाफ गंज कोतवाली में अबरार नाम के व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि वह आजम खां के खिलाफ दर्ज एक अन्य मामले में गवाह है और इसी वजह से उसे आजम के लोगों की ओर से डराया-धमकाया जा रहा है। पुलिस ने मामले की विवेचना पूरी करने के बाद आरोप पत्र अदालत में दाखिल कर दिया था। फिलहाल मुकदमे का ट्रायल एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में चल रहा है। मामले की पत्रावली इस समय बयान मुल्जिमान के लिए लगी है। पूर्व की सुनवाई पर आजम खां ईडी की न्यायिक अभिरक्षा में होने के कारण अदालत में उपस्थित नहीं हो सके थे और उनके बयान दर्...