रामपुर, जुलाई 29 -- Rampur News: रामपुर। शहर के चर्चित डूंगरपुर प्रकरण में मंगलवार को सपा नेता आजम खां ने अपने बचाव में 11 गवाहों की सूची कोर्ट में दाखिल की। सुनवाई के दौरान सपा नेता आजम खां वीसी के जरिए कोर्ट में पेश हुए। अब इस मामले की अगली सुनवाई 30 जुलाई को होगी। मालूम हो कि सपा सरकार में गंज कोतवाली क्षेत्र के डूंगरपुर में एक सरकारी परियोजना के लिए बस्ती को खाली कराया गया था। आरोप है कि तत्कालीन मंत्री मोहम्मद आजम खां के इशारे पर पुलिस और उनके कुछ ठेकेदार और समर्थक बस्ती में पहुंचे और जबरन नाकाबंदी कर सामान लूट लिया, भेड़-बकरियां तक लूटकर ले गए और जबरन घरों को खाली करा लिया था। इन आरोपों में 12 लोगों ने सपा नेता आजम खां, तत्कालीन सीओ सिटी आले हसन, पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां, ठेकेदार बरकत अली समेत कई पर आरोप लगाते हुए गंज कोतवाली...