Rampur News: आजम खां के समर्थन में शहर में लगे पोस्टर, पुलिस ने हटवाए
रामपुर, नवम्बर 1 -- Rampur News: पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां के समर्थन में शनिवार देर रात को शहर में पोस्टर लगाए गए। पोस्टरों पर लिखे नारों ने एक बार फिर आजम खां को लेकर सियासी माहौल गरमा दिया। पोस्टर की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मौके पर पहुंचकर पोस्टरों को हटवा दिया। शहर के पुराना गंज इलाके में लगाए गए पोस्टर पर बड़े अक्षरों में लिखा था, जेल के ताले टूटेंगे, आजम खां छूटेंगे। पोस्टर पर आजम खां के साथ ही उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत अन्य नेताओं की तस्वीरें भी लगाई गई थीं। यह भी पढ़ें- Rampur News: आजम खां की दोबारा हिरासत लोकतंत्र पर तमाचा : सुरेंद्र सिंह सागर पोस्टर पर आजम खां के समर्थन में लिखा था, आजम खां पर हुए जुल्म का एक-एक जुल्म का सरकार को देना हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.