Rampur News: आजम खां की दोबारा हिरासत लोकतंत्र पर तमाचा : सुरेंद्र सिंह सागर
रामपुर, नवम्बर 1 -- Rampur News: सपा के प्रदेश सचिव एवं पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह सागर ने रविवार को मिलक38 विधानसभा क्षेत्र के फाजलपुर, पट्टी, खरसोल, जयतोली और अलफगंज गांवों का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने आजम खां की दोबारा हिरासत को लोकतंत्र पर तमाचा बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यायालय से राहत मिलने और जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी की ओर से दोबारा हिरासत में लिया जाना राजनीतिक प्रतिशोध का प्रमाण है। भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि आजम खां ने गरीब, पिछड़े और अल्पसंख्यक बच्चों की शिक्षा के लिए मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की स्थापना की, लेकिन राजनीतिक द्वेष के चलते उन्हें और उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.