रामपुर, जुलाई 14 -- Rampur News: रामपुर। जौहर विवि के लिए कस्टोडियन की प्रॉपर्टी कब्जाने के आरोपों में घिरे सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान केस के विवेचक एसआई विजयवीर ने बयान दर्ज कराए, उनकी गवाही पूरी हो गई है। अब इस मामले में 28 जुलाई को सुनवाई होगी। मालूम हो कि मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में शत्रु संपत्ति पर कब्जा करने का प्रबंधन पर आरोप है। इस मामले में अजीमनगर थाने में मुकदमा दर्ज है। जिसमें आजम खां समेत पूरा जौहर ट्रस्ट आरोपी है।

सुनवाई की स्थिति मंगलवार को प्रकरण में एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसके लिए आजम खां जिला जेल से वीसी के जरिए कोर्ट में पेश हुए। इधर, अभियोजन की ओर से केस विवेचक एसआई विजय वीर को कोर्ट में पेश किया गया। एपीओ स्वदेश शर्...