रामपुर, जुलाई 30 -- Rampur News: सिविल लाइंस थाना पुलिस ने आंबेडकर पार्क में आने-जाने वाली महिलाओं और युवतियों पर अश्लील टिप्पणी करने और अश्लील गाना गाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। महिला उपनिरीक्षक पारूल शर्मा ने शिकायत कर बताया कि 29 जुलाई को वह अपनी टीम और एंटी रोमियो टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थीं। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आंबेडकर पार्क में एक युवक महिलाओं और लड़कियों को देखकर अश्लील हरकतें कर रहा है और अश्लील गाने गा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम पार्क पहुंची टीम ने मौके पर एक युवक को महिलाओं और युवतियों को देखकर अश्लील गाना गाते हुए पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम तोहिद पुत्र रफीक निवासी कर्बला के पास आगापुर थाना सिविल लाइंस बताया। जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...