रामपुर, जुलाई 22 -- Rampur News: रामपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित आंबेडकर पार्क में कथित अवैध प्रवेश, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, बिना अनुमति प्रदर्शन करने और बिजली चोरी के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। नगर पालिका के एसबीएम नोडल अधिकारी अविनाश कुमार को सूचना मिली कि कुछ लोगों ने पार्क के मुख्य द्वार का ताला और चेन तोड़कर पार्क में प्रवेश किया और बिना अनुमति टेंट लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर नगर पालिका परिषद की टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा डाली। लोगों को समझाने का प्रयास किया मगर वह नहीं माने। जिस पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम नेाौके से प्रदर्शन में प्रयुक्त सामान, एक कार और एक मोटरसाइकिल को बरामद...