रामपुर, जुलाई 12 -- Rampur News: रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में वी.पी. हेल्थ केयर सेंटर से बीती रात एक शातिर चोर ने नई लगी पानी की मोटर पर हाथ साफ कर दिया। अस्पताल के संचालक और सुप्रसिद्ध जनरल सर्जन डॉ. असीम शर्मा ने इस संबंध में थाना अध्यक्ष को लिखित शिकायत देकर उचित कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने चोरी के मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का कहना है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी फुटेज डॉ. शर्मा ने पुलिस को सौंप दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...