रामपुर, सितम्बर 26 -- Rampur News: शहजादनगर थाना क्षेत्र में आम के पेड़ों के अवैध कटान के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वन रक्षक विक्रम सिंह दिवाकर को 23 सितंबर को सूचना मिली थी कि शंकरपुर स्थित ईस्ट वेस्ट स्कूल के पास आम के पेड़ काटे जा रहे हैं। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो वहां आम प्रजाति के करीब 15 पेड़ अवैध रूप से काटे हुए मिले। आरोप है कि काटे गए पेड़ों की लकड़ी मौके से गायब थी और पेड़ों की जड़ों को भी जमीन में दबा दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संजय कुमार जुनेजा, महेश कुमार जुनेजा, जयदीप सिंह, सीताराम, बब्बू खां और प्यारे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: हरे पेड़ों पर चली आरी, रातोंरात काटे आम-शीशम-जामुन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...