Rampur News: अवैध निर्माण पर आरडीए का शिकंजा, तीन भवन-दुकानें सील
रामपुर, सितम्बर 1 -- Rampur News: अवैध निर्माण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) की ओर से सोमवार को प्राधिकरण क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण की ओर से सदर क्षेत्र के ग्राम केसपुर में महबूब हाजी द्वारा करीब 2400 वर्ग मीटर भूमि में लगभग नौ फीट ऊंची बाउंड्री और कमरों का निर्माण कराया गया था। आरडीए की टीम ने उसे सील कर दिया। वहीं, ग्राम डूंगरपुर में जलील अहमद द्वारा अनधिकृत रूप से बनाई गई दुकानों को भी सील किया गया। रामपुर-स्वार रोड, काशीपुर तहसील सदर क्षेत्र में बाबू हसन द्वारा करीब 500 वर्ग मीटर भूखंड पर बनाए जा रहे हॉल को आरडीए ने सील कर दिया।आरडीए सचिव डॉ. नितिन मदान के अनुसार, इन तीनों अनधिकृत निर्माणों के संबंध में पहले नोटिस जारी किए गए थे। सुनवाई के बाद आरडीए की ओर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.