Rampur News: अवैध खनन में संलिप्त स्टोन क्रशर का लाइसेंस सस्पेंड
रामपुर, जुलाई 20 -- Rampur News: रामपुर, प्रमुख संवाददाता। बारिश के चलते कागजों में भले ही खनन बंद हो गया लेकिन, धरातल पर जारी है। राजस्व टीम ने सोमवार को जब छापामारी की तो एक बार फिर हकीकत सामने आ गई। जिसमें एक स्टोन क्रशर की संलिप्तता पाए जाने पर उसका लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। कार्रवाई से खनन के धंधेबाजों में हड़कंप मचा हुआ है।
अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्राप्त शिकायत एवं वीडियो साक्ष्यों के आधार पर उप जिलाधिकारी टांडा, तहसीलदार टांडा, खान निरीक्षक तथा राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा टांडा तहसील क्षेत्र के अकबराबाद में छापामारी की गई। निरीक्षण में अकबराबाद स्थित मैसर्स अकाल स्टोन क्रशर के समीप बड़े पैमाने पर अवैध खनन किए जाने की पुष्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.